WhatsApp का बिजनेस ऐप हुआ लॉन्च, फ्री में कर सकते हैं डाउनलोड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 19 Jan 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Business app set to launch today in some country
WhatsApp Business

    जल्द ही आप WhatsApp के जरिए सब्जी, दूछ और किराना सामान खरीद सकेंगे, क्योंकि एक लंबे इंतजार के बाद व्हाट्सऐप का बिजनेस ऐप लॉन्च हो गया है। यह ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर फ्री में उपलब्ध है। बता दें कि व्हाट्सऐप के बिजनेस ऐप पर ब्लू टिक होगा जिसका मतलब अकाउंट का वेरिफाई होना होगा। तो आइए जानते हैं इस ऐप के फीचर्स के बारे में।

    व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप के फीचर्स

    WhatsApp Business app
    WhatsApp Business app
    1. ऐप में नंबर वेरिफिकेशन के बाद आपको अपनी बिजनेस प्रोफाइल लगानी होगी। प्रोफाइल में आप अपना लोगो भी यूज कर सकेंगे।
    2. इस ऐप में आप मोबाइल नंबर के साथ-साथ लैंडलाइन नंबर भी जोड़ सकते हैं। हालांकि लैंडलाइन नंबर की स्थिति में आपको वेरिफिकेशन के लिए Call me का ऑप्शन चुनना होगा।
    3. मोबाइल ऐप के साथ-साथ आप व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप को अपने ब्राउजर में डेस्कटॉप और लैपटॉप पर भी एक्सेस कर सकते हैं।
    4. व्हाट्सऐप मैसेंजर ऐप और बिजनेस ऐप आप एक ही फोन में चला सकते हैं लेकिन दोनों के लिए नंबर अलग-अलग होने चाहिए।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें