WhatsApp Update: नए फीचर पर काम कर रहा है मेटा, अब एप में ही हो जाएगा Fact Check

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 06 Nov 2024 09:42 AM IST
सार

यह फीचर Google के रिवर्स इमेज सर्च फंक्शन पर निर्भर है और व्हाट्सएप ने यह स्पष्ट किया है कि यूजर्स की सहमति के बिना इमेज पर कोई प्रक्रिया नहीं होती। Meta द्वारा स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने यह भी कहा है कि इमेज को प्रोसेसिंग के लिए भेजने से पहले, दौरान या बाद में उसे कोई एक्सेस नहीं होता।

WhatsApp Begins Testing Search on Web Image Lookup Feature on Android details in hindi
WhatsApp Update - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद फैक्ट चेक करना आसान हो जाएगा। फैक्ट चेक के लिए आपको किसी अन्य साइट पर जाने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि यह फैक चेक सिर्फ किसी फोटो का ही होगा।

    WhatsApp ने एक नए फीचर की टेस्टिंग शुरू की है, जो यूजर्स को जल्दी से उस इमेज की जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा जो उन्हें किसी अन्य यूजर्स से मिली है। यह फीचर केवल कुछ टैप्स के साथ यूजर्स को इमेज का रिवर्स लुकअप करने की सुविधा देगा यानी रिवर्स इमेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके आप किसी फोटो की असलियत जान सकेंगे।

    फिलहाल इस फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। इस फीचर की मदद से व्हाट्सएप पर मैनिपुलेटेड यानी छेड़छाड़ की गई मीडिया फाइल को पहचान सकेंगे। WhatsApp के नए बीटा वर्जन 2.24.23.13 पर इस फीचर को देखा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें