आपके पास है बिजनेस आइडिया तो WhatsApp देगा 1.8 करोड़ रुपये, ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 01 Feb 2019 11:49 AM IST
WhatsApp Announces Startup India-Grand Challenge For Indian startup
whatsapp

    फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने भारत में छोटे कारोबारियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप इंडिया ग्रांड चैलेंज का ऐलान किया है। इस चैलेंज के तहत भारत के टॉप 5 स्टार्टअप को कंपनी 250,000 डॉलर यानि करीब कुल 1.8 करोड़ रुपये देगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक बयान में दी है।

    WhatsApp Business
    WhatsApp Business

    कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, 'अपने आइडिया और बिजनेस से सामाजिक व आर्थिक स्तर में प्रतिदिन की समस्याओं को दूर करने वाले स्टार्ट को इस चैलेंज के लिए आमंत्रित किया जाता है। इस चैलेंज में 10 मार्च तक आवेदन दिया जा सकता है।' बता दें कि पूरी दुनिया में दुनिया में व्हाट्सऐप यूजर्स की संख्या 1.3 अरब है जिनमें से करीब 20 करोड़ सिर्फ भारत में ही हैं। ऐसे में कंपनी भारत में अपने बिजनेस के विस्तार के काफी गंभीर है।

    WhatsApp Grand Challenge
    WhatsApp Grand Challenge

    भारत में व्हाट्सऐप की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1 साल से भी कम समय व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप को 50 लाख से भी अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं भारत के 84 फीसदी छोटे और मध्यम बिजनेस करने वालों का मानना है कि व्हाट्सऐप ने बिजनेस को आगे बढ़ाने में उनकी मदद की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें