Truecaller Update: Truecaller में कॉल रिकॉर्डिंग समेत एक साथ आए कई फीचर्स, एप बोलकर बताएगा किसने किया है फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Nov 2021 04:06 PM IST
सार

एप में अब 46 भाषाओं का सपोर्ट मिल गया है। इस बार कंपनी ने वीडियो कॉलर आईडी के साथ नया इंटरफेस, कॉल रिकॉर्डिंग, घोस्ट कॉल और कॉल घोषणा (फोन आने एप बताएगा किसका फोन आया है) जैसे नए फीचर्स भी दिए हैं।

विज्ञापन
Truecaller Update New Version 12 Launch in India Truecaller new update brings Video Caller ID free call recording and much more all details here
Truecaller Update - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Truecaller ने आज अपने बारहवें एडिशन को लॉन्च कर दिया है। नए एप के साथ आपको कई सारे नए फीचर्स तो मिलेंगे ही, साथ ही आपको नई डिजाइन भी मिलेगी। ट्रूकॉलर एप में अब भी कॉल अलर्ट, कॉल रीजन, फुल स्क्रीन कॉलर आईडी, इनबॉक्स क्लीनर, एसएमएस/कॉन्टेक्ट का बैकअप और स्मार्ट एसएमएस जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। एप में अब 46 भाषाओं का सपोर्ट मिल गया है। इस बार कंपनी ने वीडियो कॉलर आईडी के साथ नया इंटरफेस, कॉल रिकॉर्डिंग, घोस्ट कॉल और कॉल घोषणा (फोन आने एप बताएगा किसका फोन आया है) जैसे नए फीचर्स भी दिए हैं। आने वाले हफ्तों में भारत समेत कई देशों के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपडेट जारी किया जाएगा।

    Truecaller में आने वाले नए फीचर्स

    • वीडियो कॉलर आईडी -वीडियो कॉलर आईडी एक मजेदार फीचर है जो आपको एक छोटा वीडियो सेट करने की अनुमति देता है जो आपके मित्रों और परिवार को कॉल करने पर अपने आप चलता है। आप बिल्ट इन वीडियो टेम्प्लेट में से किसी एक को चुन सकते हैं या अपना खुद का रिकॉर्ड करके सेट कर सकते हैं।
    • नया इंटरफेस -अलग टैब के साथ, अब आप अपने सभी एसएमएस, Truecaller ग्रुप चैट और निजी चैट को केवल एक टैप से प्राप्त कर सकते हैं।
    • कॉल रिकॉर्डिंग -कॉल रिकॉर्डिंग को शुरुआत में केवल एक प्रीमियम फीचर के रूप में पेश किया गया था, लेकिन अब इसे मुफ्त में जारी कर दिया गया है। अब कोई भी एंड्रॉयड यूजर ट्रूकॉलर पर फ्री में कॉल रिकॉर्ड कर सकता है। कॉल रिकॉर्डिंग के साथ आप सभी इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल को रिकॉर्ड कर सकते हैं। सभी रिकॉर्डिंग डिवाइस स्टोरेज पर स्टोर की जाएंगी हैं और Truecaller द्वारा एक्सेस नहीं की जा सकती हैं।
    • घोस्ट कॉल -घोस्ट कॉल Truecaller में एक प्रैंक कॉल फीचर है। घोस्ट कॉल के जरिए आप अपने दोस्तों के साथ मजाक-मस्ती कर सकते हैं। घोस्ट कॉल के साथ आप कोई भी नाम, नंबर और फोटो सेट कर सकते हैं ताकि ऐसा लगे कि आपको उस व्यक्ति का कॉल आ रहा है। यदि आप चाहें, तो आप अपनी फोनबुक से केवल एक नंबर चुन सकते हैं। घोस्ट कॉल केवल Truecaller प्रीमियम और गोल्ड सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगी।
    • कॉल अनाउंस -यदि आप इस नई सुविधा को इनेबल करते हैं तो Truecaller इनकमिंग कॉल्स आने पर आपको बताएगा। यह फीचर सामान्य वॉयस कॉल या Truecaller एचडी वॉयस कॉल दोनों पर काम करेगा। यह फीचर वायरलेस हेडफोन को भी सपोर्ट करेगा।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें