10 दिनों से PUBG खेल रहा था फिटनेस ट्रेनर, बिगड़ी मानसिक स्थिति, पहुंचा अस्पताल

kapil sharma
टेक डेस्क, अमर उजालाkapil sharma
Fri, 11 Jan 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Pubg Mobile Game Player suffering from Mental disorder After Playing Game, Admitted To Hospital
PUBG MOBILE PRE WEDDING PHOTOSHOOT

    वीडियो गेम पबजी से आप वाकिफ होंगे ही लेकिन इसके बुरे प्रभाव आप शायद ही जानते होंगे। आप में से कई लोग पबजी खेलते होंगे। आपके दोस्त भी पबजी खेलते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि पबजी खेलने की यह आदत आपको अस्पताल पहुंचा सकती है। पबजी की लत ने ही एक फिटनेस ट्रेनर को अस्पताल पहुंचा दिया है। 10 दिनों पबजी खेलने और मिशन पूरा करने बाद उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला

    लोगों ने राज्यपाल से की पबजी पर बैन की मांग

    pubg mobile
    pubg mobile

    एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में एक फिटनेस ट्रेनर की हालत बिगड़ गई है। रिपोर्ट की मानें तो वह 10 दिनों से पबजी खेल रहा था। गेम का मिशन पूरा करने के बाद उसने मानसिक संतुलन खो दिया है। मिशन पूरा होने के बाद वह अजीब-सी हरकतें करने लगा और खुद ही नुकसान पहुंचाने लगा जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले के सामने के बाद स्थानीय लोगों ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से इस गेम पर बैन लगाने की मांग की है। डॉक्टर्स के मुताबिक फिटनेस ट्रेनर की सेहत में सुधार आ रहा है और वह लोगों को पहचानने लगा है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें