आपकी वित्तीय समस्याओं को दूर करेगा MFIN का यह ऐप

माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री के संगठन एमएफआईएन ने भारतीयों के लिए एमएफआईएन कनेक्ट नाम से एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ये ऐप भारत में लोगों को वित्तीय अशिक्षा को दूर करने के लिए लॉन्च किया गया है। यह ऐप कई भाषाओं में काम करेगा। एमएफआईएन के ऐप के बार में जानकारी देते हुए बताया कि ऐप आपको वित्तीय विषयों पर जानकारी देगा, साथ ही आपको गाइड भी करेगा।
संगठन ने ऐप को एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है, जो हिंदी, मराणी, तेलगू, तमिल और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। एमएफआईएन के सीईओ रतन विश्वनाथम बताया कि ऐप लोगों को माइक्रोफाइनेंस के टर्म को समझने में मदद करेगा। साथ ही ऐप क्रेडिट हिस्ट्री, रिपेमेंट साइकिल जैसे बिन्दुओं पर भी जानकारी मुहौया कराएगा।
ऐप को ऑडियो वीडियो के विभिन्न आयामों पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर को फाइनेंस की जानकारी आसानी से समझ आ सके। इसके साथ ही ये ऐप लो क्नेक्टिवी एरिया में भी काम करेगा। रतन विश्वनाथं ने ये भी कहा कि हमें उम्मीद है कि हम इस ऐप की मदद से वित्तीय शिक्षा का लाभ लोगों तक पहुंचा सकेंगे।