Meta ने लॉन्च किया AI बिजनेस एजेंट: WhatsApp पर कारोबार करना होगा आसान, 24 घंटे करेगा ग्राहकों की मदद
Meta ने WhatsApp के लिए नया AI Business Agent लॉन्च किया है, जो ग्राहकों के सवालों का जवाब देने, प्रोडक्ट सुझाने, अपॉइंटमेंट बुक करने और बिक्री बढ़ाने में कारोबारियों की मदद करेगा। इसके साथ कंपनी ने बड़े एंटरप्राइज के लिए Meta Business Agent Platform भी पेश किया है।

विस्तार
Meta ने कारोबारियों के लिए WhatsApp पर नया Meta Business Agent लॉन्च किया है। यह AI आधारित असिस्टेंट ग्राहकों के सवालों का जवाब देने से लेकर प्रोडक्ट रिकमेंड करने, अपॉइंटमेंट बुक करने और बिक्री बढ़ाने जैसे कई काम अपने आप कर सकेगा। कंपनी ने इसकी घोषणा मुंबई में आयोजित WhatsApp के तीसरे Business Summit के दौरान की।
Meta का कहना है कि यह AI असिस्टेंट बिजनेस और ग्राहकों के बीच बातचीत को तेज और ज्यादा व्यक्तिगत बनाने के लिए तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर यह बातचीत किसी इंसानी सपोर्ट एजेंट को भी ट्रांसफर कर सकता है।
क्या-क्या कर सकेगा AI Business Agent?
Meta Business Agent कई जरूरी काम बिना इंसानी दखल के संभाल सकता है। यह ग्राहकों के सवालों का जवाब देगा, बिजनेस कैटलॉग से प्रोडक्ट सुझाएगा, अपॉइंटमेंट बुक करेगा, नए ग्राहकों (लीड्स) की पहचान करेगा और बिक्री पूरी कराने में भी मदद करेगा। बिजनेस मालिक यह भी तय कर सकेंगे कि किस स्थिति में AI बातचीत किसी टीम सदस्य को सौंपें।

सिर्फ कस्टमर सपोर्ट नहीं, बिजनेस मैनेजमेंट में भी मदद
यह AI टूल केवल ग्राहकों से बातचीत तक सीमित नहीं है। अगर कोई चैट छूट जाती है, तो उसका सारांश तैयार कर सकता है। साथ ही ग्राहकों के साथ हुई बातचीत से जरूरी जानकारियां निकालकर बिजनेस को बेहतर फैसले लेने और रोजमर्रा के काम आसान बनाने में मदद करेगा।
बड़ी कंपनियों के लिए अलग प्लेटफॉर्म
Meta ने इसके साथ Meta Business Agent Platform भी लॉन्च किया है, जिसे खासतौर पर बड़े एंटरप्राइज के लिए तैयार किया गया है। इसकी मदद से कंपनियां अपनी जरूरत के मुताबिक AI एजेंट बना और कस्टमाइज कर सकेंगी। यह प्लेटफॉर्म Shopify, Zendesk और Shopee जैसे मौजूदा बिजनेस सिस्टम के साथ भी काम करेगा और WhatsApp Business Platform से आसानी से जुड़ जाएगा।
कौन कर सकता है इस्तेमाल?
फिलहाल Meta ने इच्छुक कारोबारियों के लिए वेटलिस्ट शुरू की है। Swiggy, Madhulika Enterprises और Kaizen Adventours इस प्लेटफॉर्म का शुरुआती इस्तेमाल करने वाली कंपनियों में शामिल हैं।
WhatsApp यूजर्स को भी मिलेगा नया फीचर
Meta ने बताया कि जल्द ही WhatsApp यूजर्स ऐप के Search सेक्शन में सीधे किसी बिजनेस का नाम खोज सकेंगे। इसके अलावा बिजनेस कॉन्टैक्ट्स को दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने का विकल्प भी मिलेगा, जिससे पसंदीदा कारोबार तक पहुंचना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
- Tech Tips: घर बैठे 2 मिनट में चेक करें अपना EPFO Passbook, जानें PF बैलेंस देखने का सबसे आसान तरीका
- Smartphones: क्या सस्ते स्मार्टफोन मिलने बंद हो जाएंगे? नई रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
- Explained: मोबाइल, टीवी और चार्जर पर बने CE मार्क का क्या है मतलब? ज्यादातर लोग समझते हैं इसका गलत अर्थ
- Tips: बारिश में कूलर क्यों देने लगता है चिपचिपी हवा? जानिए सिर्फ 300 रुपये की ट्रिक से ठंडक बढ़ाने का तरीका