गूगल प्ले-स्टोर पर आया वायरस, आपके स्मार्टफोन को है खतरा, ऐसे पहचानें

एंड्रॉयड फोन में सिक्योरिटी को लेकर हमेशा खतरा बना रहता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। शोधकर्ताओं ने एक नए तरीके के एंड्रॉयड टॉर्जन (वायरस) का पता लगाया है जिसमें कई सारे फीचर्स हैं और उसका नाम 'GPlayed' है। इस वायरस वाले ऐप में कुछ ऐसे फीचर्स हैं जो हैकर्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इस ऐप को लेकर लोग धोखे में हैं, क्योंकि इसका आईकन गूगल प्ले-स्टोर जैसा ही है और यह गूगल प्ले मार्केटप्लेस में है। Cisco Talo के शोधकर्ताओं का कहना है यह बहुत ही शक्तिशाली वायरस है।
GPlayed वायरस क्या-क्या कर सकता है

शोधकर्ताओं का मानना है कि GPlayed नाम का यह वायरस बैकिंग वायरस जैसा ही है। ऐसे में यह वायरस आपके बैंक से जुड़ी जानकारियों पर सबसे पहले अटैक करता है और पिन व पासवर्ड हैकर्स तक पहुंचाता है। यह आपके स्मार्टफोन की लोकेशन को भी ट्रैक करता है। गौर करने वाली बात यह है कि यह वायरस डेस्कटॉप से आपके फोन में आसानी से आ सकता है। इस वायरस को .NET में लिखा गया है। इस वायरस के जरिए हैकर्स आपके फोन में रिमोट कंट्रोल के जरिए अन्य ऐप्स और प्लगइन इंस्टॉल कर सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में इस ऐप को सर्च करें और कोई भी ऐप डाउनलोड करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसके साथ कोई अन्य भी तो डाउनलोड नहीं हो रहा है, क्योंकि इस ऐप का आईकन गूगल प्ले-स्टोर जैसा ही जिससे आप धोखा खा सकते हैं।
- Airtel का बड़ा धमाका, फ्री में दिया Netflix का सब्सक्रिप्शन, 4G स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का कैशबैक
- फेसबुक ने चुनावी पोस्ट शेयर करने वाले 800 अकाउंट किए बंद
- क्या सच में 48 घंटों तक बंद रहेगा इंटरनेट? जानें इससे जुड़े सभी सवालों के जवाब
- अगले 48 घंटों तक बंद रह सकता है इंटरनेट लेकिन विशेषज्ञों में है मतभेद