Tech News: गूगल फोटोज एप के डाउनलोड की संख्या 1,000 करोड़ पार,  2015 में हुआ था लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Jul 2024 11:12 AM IST
सार

लॉन्चिंग के बाद कभी भी Google Photos के डाउनलोड्स कम नहीं हुए। तमाम एंड्रॉयड फोन और टैबलेट में गूगल फोटोज प्री-इंस्टॉल भी मिलता है। गूगल फोटोज के साथ क्लाउड आधारित बैकअप की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें कई सारे एडिटिंग टूल भी मिलते हैं।

विज्ञापन
Google Photos Crosses 10 Billion Download Milestone on the Play Store
Google Photos - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल फोटोज (Google Photos) एप के डाउनलोड्स की संख्या 10 बिलियन यानी 1,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। गूगल फोटोज एप को साल 2015 में लॉन्च किया गया था और महज 9 साल में इसने यह उपलब्धि हासिल की है। डाउनलोड्स की संख्या केवल गूगल प्ले-स्टोर की है।

    लॉन्चिंग के बाद कभी भी Google Photos के डाउनलोड्स कम नहीं हुए। तमाम एंड्रॉयड फोन और टैबलेट में गूगल फोटोज प्री-इंस्टॉल भी मिलता है। गूगल फोटोज के साथ क्लाउड आधारित बैकअप की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें कई सारे एडिटिंग टूल भी मिलते हैं।

    विज्ञापन

    गूगल ने अपनी रिपोर्ट में यह नहीं बताया है कि फोन और टैबलेट में प्री-इंस्टॉल मिलने वाले एप की संख्या को इसमें गिना गया है या नहीं। साल 2020 में Google Photos ने 5 बिलियन डाउनलोड्स का आंकड़ा पार किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें