काम का फीचर: गूगल मैप में गुमनाम सड़कों की जानकारी दे सकेंगे आप

गूगल अपने मैप एप को जल्द ही अपडेट करने वाला है जिसके बाद आपको मैप में कुछ एडिट करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा आप उन जगहों के बारे में भी गूगल मैप में जानकारी दे सकेंगे जो पहले से नहीं हैं। गूगल मैप्स में जल्द ही किसी जगह को री-नेम करने और गलत जानकारी को डिलीट करने का विकल्प मिलेगा।
गूगल ने अपने ब्लॉग में नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी है। अपने ब्लॉग को गूगल ने drawing नाम से पोस्ट किया है। गूगल के मुताबिक मैप्स का ड्राइंग टूल माइक्रोसॉफ्ट पेंट जैसा ही होगा। गूगल मैप का यह नया फीचर अगले कुछ महीने में 80 देशों में जारी किया जाएगा।
नए अपडेट के बाद यदि कोई यूजर किसी ऐसी सड़क के बारे में जानकारी देता है जो पहले से नहीं है तो उसे सिर्फ एक पिन ड्रॉप करना होगा और सड़क का नाम लिखना होगा। नए फीचर का मकसद उन जगहों और सड़कों को भी मैप पर लाना है जिनके बारे में पहसे से कोई जानकारी नहीं है। अपडेट के बाद सड़क के डायरेक्शन को लेकर भी जानकारी दी जा सकेगी।
किसी यूजर्स द्वारा जानकारी अपडेट करने के 7 दिनों बाद रिव्यू करने के बाद कंपनी लाइव करेगी। इसके अलावा गूगल मैप्स में एक और नया फीचर आ रहा है जिसे photo updates नाम दिया गया है। इस फीचर के जरिए आप यूजर्स बिना पूरा रिव्यू लिखे किसी जगह के बारे में पूरी जानकारी दे पाएंगे।
- जानकारी: हैकर कैसे हैक करते हैं आपका फोन, स्मार्टफोन में कैसे पहुंचते हैं जासूसी वाले एप
- मेड इन इंडिया: लावा एक साथ लॉन्च करेगी कई सारे टैबलेट, मिलेगा 4जी का सपोर्ट
- एक्सक्लूसिव: 18 मार्च को भारत में लॉन्च होगा itel का एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी
- अपकमिंग फोन: सैमसंग गैलेक्सी ए52 और गैलेक्सी ए72 की कीमत लॉन्चिंग से पहले लीक