Play Store: अब एक साथ डाउनलोड कर सकते हैं कई सारे एप्स, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 31 Aug 2024 01:24 PM IST
सार

गूगल, प्ले-स्टोर के इस फीचर को धीरे-धीरे जारी कर रहा है तो यदि आपको अभी तक यह नजर नहीं आ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही नए फीचर का अपडेट आपको मिल जाएगा।

विज्ञापन
Google brings multiple app downloads to Play Store know How it works
Google Play Store - फोटो : Freepik

    विस्तार

    Google ने आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद मल्टीपल एप के डाउनलोडिंग की सुविधा दे दी है। अब आप गूगल प्ले-स्टोर से एक साथ कई सारे एप्स डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा एंड्रॉयड टैबलेट और फोन के लिए है। गूगल, प्ले-स्टोर के इस फीचर को धीरे-धीरे जारी कर रहा है तो यदि आपको अभी तक यह नजर नहीं आ रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही नए फीचर का अपडेट आपको मिल जाएगा।

    अभी तक एक से अधिक एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करना एक मुश्किल काम था लेकिन अब यह आसान हो गया है। गूगल ने मल्टीपल डाउनलोड की सुविधा दी है। पहले किसी एप की डाउनलोडिंग के दौरान दूसरे एप का डाउनलोड वेटिंग में होता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह सबकुछ आपके इंटरनेट की स्पीड पर निर्भर करेगा।

    विज्ञापन

    गूगल ने कहा है कि यह अपडेट धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है। ऐसे में आपको कुछ दिन बाद यह फीचर देखने को मिल सकता है। एक साथ दो एप को डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। आप जैसे एक एप को डाउनलोड करते हैं, वैसे ही एक से अधिक एप्स को डाउनलोड कर पाएंगे। पहले की तरह पेंडिंग या वेटिंग का ऑप्शन आपको नहीं दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें