Facebook Lite को मिला डार्क मोड का सपोर्ट, ऐसे करें एक्टिवेट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 17 Feb 2020 10:49 AM IST
सार
  • फेसबुक ने लाइट वर्जन के लिए डार्क मोड किया लॉन्च
  • यूजर्स फेसबुक लाइट की सेटिंग ऑप्शन में जाकर डार्क मोड कर सकते हैं एक्टिवेट
  • इससे पहले व्हाट्सएप ने डार्क मोड किया था जारी
Facebook Lite Users Get Dark Mode Feature Know How To Activate
facebook - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Facebook) ने अपने लाइट वर्जन (Facebook Lite) के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डार्क मोड (Dark Mode) लॉन्च किया है। इसके अलावा कंपनी जल्द इस फीचर को आईओएस यूजर्स के लिए पेश करेगी। आपको बता दें कि डार्क मोड की जानकारी टेक्नोलॉजी साइट एंड्रॉयड पुलिस की रिपोर्ट से मिली है। हालांकि, अब तक मुख्य फेसबुक एप को डार्क मोड का सपोर्ट नहीं मिला है। वहीं, इससे पहले व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड बीटा वर्जन के लिए डार्क मोड जारी किया था।

    डार्क मोड का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले फेसबुक लाइट का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। डाउनलोडिंग पूरी होने के बाद लॉग-इन कर सेटिंग में जाना होगा और डार्क मोड के विकल्प को ऑन करना पड़ेगा। इसके बाद फेसबुक लाइट का इंटरफेस पूरी तरह से ब्लैक हो जाएगा। इस ही तरह से यूजर्स इस फीचर को ऑफ भी कर सकते हैं। वहीं, कंपनी फरवरी के आखिर तक इस फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी करेगी।

    व्हाट्सएप ने जनवरी में एंड्रॉयड बीटा वर्जन के यूजर्स के लिए डार्क मोड लॉन्च किया था। इस फीचर के एक्टिवेट होने के बाद व्हाट्सएप का बैकग्राउंड का रंग पूरी तरह डार्क ग्रीन हो जाएगा। वहीं, यूजर्स इस फीचर को थीम सेक्शन में जाकर एक्टिवेट कर सकेंगे। हालांकि, व्हाट्सएप ने अब तक इस फीचर की स्टेबल वर्जन पर लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    और पढ़ें...