फेसबुक ने लॉन्च किया गेमिंग एप Facebook Gaming, बिना डाउनलोड किए खेलें गेम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Facebook Gaming: Watch, Play, and Connect app launched amid covid 19 lockdown
Facebook Gaming: Watch, Play, and Connect - फोटो : play store

    कोरोना वायरस के कारण दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लोग अपने घरों में बंद हैं। लोगों के घर से बाहर नहीं निकलने के कारण ऑनलाइन गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी मौके को देखते हुए दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने एक गेमिंग एप लॉन्च किया है जिसे Facebook Gaming: Watch, Play, and Connect नाम दिया गया है।

    लॉकडाउन में कुछ लोग टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया एप पर व्यस्त हैं तो कुछ लोग गेमिंग में अपना समय व्यतित कर रहे हैं। फेसबुक का गेमिंग उनलोगों के लिए खास तोहफा है जो गेम एप को बिना डाउनलोड किए गेम खेलना चाहते हैं। फेसबुक गेमिंग एप को गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    फेसबुक गेमिंग एप की खासियतों की बात करें तो इसमें गेम खेलने के साथ अपने पसंद का गेम खेलने वालों का ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते हैं। इस एप पर आपको गेम पब्लिशर्स और गेम स्ट्रीमर्स के वीडियो भी देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि गेम खेलने के लिए आपको कोई एप डाउनलोड करने की दरकार नहीं है। गेमिंग के दौरान आप दोस्तों से चैटिंग भी कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक का यह गेमिंग एप जून में लॉन्च होने वाला था लेकिन लॉकडाउन के मौके को देखते हुए कंपनी ने इसे अप्रैल में ही लॉन्च कर दिया है। फेसबुक गेमिंग एप पर फिलहाल कोई विज्ञापन भी नहीं है लेकिन भविष्य में फेसबुक इस पर विज्ञापन दे सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें