DeepSeek: इस देश में बैन हुआ चाइनीज एआई टूल, एपल और गूगल ने एप स्टोर से हटाए एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Jan 2025 04:51 PM IST
सार

पिछले सप्ताह DeepSeek ने एक मुफ्त एआई असिस्टेंट लॉन्च किया था, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह कम डेटा का उपयोग करता है और मौजूदा सेवाओं की तुलना में बहुत कम लागत पर काम करता है। सोमवार तक इस असिस्टेंट ने Apple के एप स्टोर से डाउनलोड में अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी ChatGPT को पीछे छोड़ दिया, जिससे टेक स्टॉक निवेशकों में चिंता बढ़ गई।

विज्ञापन
DeepSeek Blocked in Italy App Store Google Play Store removed the app
DeepSeek-R1 - फोटो : DeepSeek

    विस्तार

    DeepSeek ने लॉन्चिंग के बाद जितनी लोकप्रियता बटोरी, अब उतनी ही परेशानी में पड़ता नजर आ रहा है। चीन को लेकर पूरी दुनिया हमेशा अलर्ट रहती है तो फिर एक एआई टूल पर कैसे भरोसा करे। चाइनीज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल DeepSeek को इटली में ब्लॉक कर दिया गया है। DeepSeek एप इटली में Apple और Google ने अपने-अपने एप स्टोर्स से हटा दिया है। आयरलैंड के डेटा संरक्षण आयोग ने भी DeepSeek से आयरिश उपयोगकर्ताओं के डेटा प्रोसेसिंग के संबंध में जानकारी मांगी है।

    AI: क्या भारत 10 महीनों में बना पाएगा ChatGPT जैसा चैटबॉट? जानिए मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

    विज्ञापन

    पिछले सप्ताह DeepSeek ने एक मुफ्त एआई असिस्टेंट लॉन्च किया था, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह कम डेटा का उपयोग करता है और मौजूदा सेवाओं की तुलना में बहुत कम लागत पर काम करता है। सोमवार तक इस असिस्टेंट ने Apple के एप स्टोर से डाउनलोड में अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी ChatGPT को पीछे छोड़ दिया, जिससे टेक स्टॉक निवेशकों में चिंता बढ़ गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इतालवी डेटा रेगुलेटर के प्रमुख पास्क्वाले स्टैंजियोन ने समाचार एजेंसी ANSA को बताया, "एप को हटाने की खबर कुछ ही घंटे पहले आई है, मैं यह नहीं कह सकता कि यह हमारे कारण हुआ है या नहीं।" ANSA के अनुसार स्टैंजियोन ने कहा, "हमारा कार्यालय एक विस्तृत जांच शुरू करेगा ताकि यह देखा जा सके कि GDPR नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं।"

    Alert: हैकर्स के निशाने पर हैं आईफोन और एपल के अन्य प्रोडक्ट, सरकार ने जारी की चेतावनी

    इतालवी नियामक, जिसे "गारांटे" के नाम से जाना जाता है, ने मंगलवार को कहा कि वह यह जानना चाहता है कि कौन-कौन सा व्यक्तिगत डेटा एकत्र किया जाता है, किन स्रोतों से, किस उद्देश्य के लिए, किस कानूनी आधार पर, और क्या इसे चीन में संग्रहीत किया जाता है। इसने DeepSeek और उसकी संबद्ध कंपनियों को 20 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।

    स्टैंजियोन ने यह भी कहा कि नियामक एप के नाबालिग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा, पूर्वाग्रह से बचाव और चुनावी हस्तक्षेप से बचाव के लिए आश्वासन चाहता है। Apple के एप स्टोर पर इतालवी ग्राहकों को एक नोटिस दिखाया गया जिसमें कहा गया था कि "यह एप आपके देश या क्षेत्र में वर्तमान में उपलब्ध नहीं है।" वहीं Google एप स्टोर पर एक संदेश में कहा गया कि "डाउनलोड इटली में समर्थित नहीं है।"

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें