Alert: इस लोन एप से रहें दूर, हो सकते हैं फ्रॉड के शिकार, सरकार ने दी चेतावनी
साइबरदोस्त ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि Fin Score Credit Score Manager एप से दूर रहे हैं। यहएक फर्जी एप है और इसमें विदेशी निवेश की संभावना है। इस एप से किसी भी तरह का लोन ना लें और ना ही क्रेडिट स्कोर चेक करें।

विस्तार
भारत में फर्जी इंस्टैंट लोन एप्स का बाजार खत्म ही नहीं हो रहा है। आए दिन फर्जी लोन एप्स को लेकर शिकायतें हो रही हैं, लेकिन इस पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पा रहा है। आए दिन लोग इस तरह के लोन एप्स के शिकार हो रहे हैं लेकिन उसके बाद भी इस पर रोक लगाना मुश्किल हो रहा है।
सरकार की ओर से भी ऐसे एप्स को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है लेकिन लोग भी कम लापरवाह नहीं हैं। अब सरकारी साइबर एजेंसी साइबरदोस्त ने एक नए एप को लेकर चेतावनी दी है।