Battlegrounds Mobile: इन फोन में ही पबजी का नया अवतार करेगा सपोर्ट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

पबजी मोबाइल का नया अवतार Battlegrounds Mobile India एक लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च हो गया है। बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का बीटा वर्जन अब गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। Battlegrounds Mobile India के लिए प्ले-स्टोर से करीब 20 दिनों से रजिस्ट्रेशन हो रहा था लेकिन अब कंपनी ने बीटा वर्जन को सभी के लिए रिलीज कर दिया है। बैटलग्राउंड मोबाइल का बीटा वर्जन रिलीज तो हो गया है लेकिन फैन्स की शिकायत है कि वे अपने फोन में इस गेम को डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं। अपने फैन्स की इस दिक्कत को लेकर कंपनी ने उन फोन के बारे में बताया है जिनपर Battlegrounds Mobile India को खेला जा सकता है। नए गेम को लेकर यूजर्स का कहना है कि इसमें पबजी के मुकाबले कुछ खास बदलाव नहीं किए गए हैं। इसका काफी हद तक एक्सपेरियंस पबजी जैसा ही है।
बैटलग्राउंड मोबाल इंडिया गेम को Krafton ने तैयार किया है और कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किन-किन फोन और ऑपरेटिंग सिस्टम को यह गेम सपोर्ट करेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक उन सभी एंड्रॉयड फोन को Battlegrounds Mobile India गेम सपोर्ट करेगा जिनमें कम-से-कम 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड वर्जन 5.1.1 हो। वैसे भी आजकल अधिकतर फोन 2 जीबी रैम के साथ ही आ रहे हें। इस लिस्ट में Tecno Spark 7, Samsung Galaxy M01 Core जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। वैसे यदि आप Battlegrounds Mobile India का बेहतर आनंद लेना चाहते हैं तो आपको 15,000-20,000 रुपये की रेंज में स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। ऐसे फोन में आप हाई-फ्रेम रेट पर गेम खेल सकेंगे।
बता दें कि कई यूजर्स ने गेम का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक गेम के बीटा वर्जन की साइज 721MB है। यूजर्स के फीडबैक के मुताबिक यह गेम काफी हद तक पबजी जैसा ही है। गेम में ब्लड का रंग लाल की बजाय ग्रीन है। इसके अलावा गेम के दौरान सेम गेमिंग को लेकर भी कई तरह की चेतावनी दी जा रही है। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि यूजर्स की प्राइवेसी उसकी पहली प्राथमिकता है और वह भारत सरकार के नियम के मुताबिक ही गेम का संचालन करेगी। यदि कोई प्लेयर 18 साल से कम उम्र का है तो उसे अपने पैरेंट का मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन के लिए देना होगा।
- Cowin: क्या दो डोज के बाद भी आपको नहीं मिल रहा सर्टिफिकेट, यहां है समाधान
- Joker Malware App List: वापस आया यह खतरनाक वायरस Joker, इन आठ एप को तुरंत करें डिलीट
- इंतजार खत्म: Battlegrounds Mobile India भारत में हुआ लॉन्च, आप भी कर सकते हैं डाउनलोड
- Syska SFFF20 WHIRLMAX-PRO Review: बेहतर एयरफ्लो वाला फर्राटा फैन