प्ले-स्टोर पर टॉप चार्ट में पहुंचा Airtel TV ऐप, WhatsApp और JioTV को छोड़ा पीछे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 17 Feb 2018 03:06 PM IST
 Airtel TV Become Number on Google Play Store in Top Free Android Apps
Airtel TV

    एयरटेल ने एक बार फिर से जियो टीवी ऐप को पछाड़ दिया है। गूगल प्ले-स्टोर के टॉप चार्ट में Airtel TV पहले पायदान पर पहुंच गया है, वहीं इस कैटेगरी में जियो टीवी चौथे नंबर पर है। हॉटस्टार के साथ पार्टनरशिप के बाद अचानक से एयरटेल टीवी ऐप के डाउनलोड्स बढ़े हैं। इससे पहले भी एयरटेल टीवी ऐप ने प्ले-स्टोर के इंटरटेंनमेंट कैटगेरी में चौथा स्थान हासिल किया था, उस समय जियो टीवी 9वें नंबर पर था।

    गूगल प्ले-स्टोर के टॉप फ्री एंड्रॉयड ऐप की लिस्ट में एयरटेल टीवी पहले नंबर पर और जियो टीवी चौथे नंबर पर है। एयरटेल टीवी के बाद दूसरे नंबर पर फेसबुक मैसेंजर और तीसरे नंबर पर हॉटस्टार है। वहीं दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाला व्हाट्सऐप ऐप 5वें नंबर पर और यूसी ब्राउजर 6ठे नंबर पर है।

    बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही एयरटेल ने टीवी ऐप के लिए हॉटस्टार के साथ एक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके बाद एयरटेल टीवी ऐप पर जून 2018 तक फ्री में 300 लाइव टीवी टैनल्स और 6,000 फिल्मों का यूजर्स आनंद ले सकेंगे। हॉटस्टार के अलावा एयरटेल ने अमेजॉन से भी प्राइम सर्विस के लिए पार्टनरशिप की है।

    और पढ़ें...