WhatsApp पर खूब फॉरवर्ड किया जा रहा है यह वायरस, आपको भी मिला है तो...

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 07 May 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
A WhatsApp message gone viral, please dont click
whatsapp hang

    अगर आप भी WhatsApp यूज करते हैं तो आपको फिलहाल सावधान रहने की दरकार है। आजकल व्हॉट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जो कि वास्तव में एक वायरस है और वह आपको फोन व ऐप को क्रैश कर देगा।

    अगर आप में से भी किसी को यह मैसेज मिला है तो आप उस पर भूलकर भी क्लिक ना करें। इस मैसेज पर लिखा है कि, 'मैं आपके व्हॉट्सऐप को थोड़ी देर के लिए हैंग कर सकता हूं,। इसके नीचे एक लिंक भी मिल रहा है जिस पर लिखा है कि डोंट टच हीयर'। कई मैसेज में लिखा है कि कौन कहता है आपका फोन हैंग नहीं होता।

    विज्ञापन

    तो आप में से किसी के पास ऐसा मैसेज आया है तो उसे फॉरवर्ड ना करें और ना ही क्लिक करें, क्योंकि इससे आपका फोन और ऐप क्रैश हो जाएगा। यह भी हो सकता है कि यह कोई वायरस हो और इसके जरिए आपके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही हो। बता दें कि अभी हाल ही में एफ8 डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में फेसबुक ने बताया कि व्हाट्सऐप पर जल्द ही ग्रुप वीडियो कॉलिंग का फीचर आने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें