माइक्रोसॉफ्ट बना रहा वायरस फ्री ब्राउजर

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Sun, 07 May 2017 03:23 PM IST
microsoft is testing malware secure web browser

    माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन बिजनेस को ध्यान में रखकर मालवेयर फ्री ब्राउजर बना रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने इस नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी इस फीचर को अपने मौजूद ब्राउजर एज में अपडेट करेगी। कंपनी का मकसद कंप्यूटर को वायरस अटैक से फ्री बनाना है।

    यह फीचर विंडोज डिफेंडर ऐपलिकेशन गार्ड के नाम से लॉन्च किया जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट इसे विंडोज 10 इनसाइडर में शामिल करेगा। यह फीचर ब्राउजर में वर्चुअल पीसी क्रिएट करता है। जिससे यह ब्राउजर को कंप्यूटर से अलग कर सके।

    यह वर्चुअल मशीन एज ब्राउजर को कंप्यूटर के स्टोरेज और अन्य ऐप से अलग रखता है। जो यह निश्चित करता है कि आपको पीसी को कोई भी मालवेयर अफेक्ट न कर सके। अगर आप माइ्क्रोसॉफ्ट बिजनेस सर्विस इंटरप्राइजेज का मेंबर है तो आप इस सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इस ऐप का इस्तेमाल आपके ब्राउजर की स्पीड स्लो कर सकता है और विंडोज बंद करने पर ब्राउजर कुकीज को डिलीट कर देता है।

    और पढ़ें...