जियो यूजर्स फ्री में देख सकेंगे IPL का सीधा प्रसारण

amarujala.com- presented by : अभिषेक मिश्रा
Thu, 06 Apr 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
IPL 2017 live Streaming Free for Reliance Jio Users
आईपीएल

    देश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई खुशखबरी है। अगर आप जियो के यूजर है और आपको क्रिकेट देखना भी पसंद है, तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। 5 अप्रैल रात 8 बजे से आईपीएल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आरंभ हो रहा है। जियो यूजर्स अपने मोबाइल पर आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आपको महज कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

    अगर आप जियो के प्राइम यूजर हैं तो कंपनी जियो समर सरप्राइज ऑफर के तहत आपको फ्री डेटा उपलब्ध करा रही होगी। फ्री आईपीएल लाइव मैच देखने के लिए आपके पास जियो टीवी ऐप होना चाहिए। जियो टीवी ऐप पर आपको सोनी सिक्स, सोनी मैक्स समेत कई चैनल बिलकुल फ्री मिलते हैं। आईपीएल के मैचों का लाइव प्रसारण सोनी सिक्स, सोनी मैक्स और सोनी इएसपीएन पर होगा।

    विज्ञापन

    मैच का लाइव मजा लेने के लिए आपको केवल जियो टीवी ऐप पर जाने की जरूरत है। जिसके बाद आप इनमें से किसी भी चैनल को सलेक्ट करें और मैच का आनंद उठा सकते हैं। हालांकि इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि अगर आप जियो प्राइम यूजर नहीं हैं तो आपको यह सेवा आपको फ्री नहीं मिलेगी इसके लिए आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें