गूगल का ये जबरदस्त फीचर बदल देगा कॉपी पेस्ट का तरीका

सर्च जाइंट गूगल अपने वेब ब्राउजर क्रोम के एंड्रॉयड वर्जन के लिए नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। गूगल ने इस फीचर का नाम कॉपीलेस पेस्ट रखा है। इस फीचर के नाम से ही साफ समझ आता है कि इस फीचर में अपको कॉपी करने की जरूरत नहीं होगी।
खबरों के मुताबिक गूगर इस फीचर पर फरवरी से ही काम कर रहा है। अभी ये फीचर केवल टेस्टिंग के लिए है, लेकिन कंपनी इसे मई के अंत तक लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग के बाद ये फीचर गूगल क्रोम के लेटेस्ट वर्जन पर उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें : सेकेंडों में मिलेगा खोया हुआ स्मार्टफोन, अपनाएं ये ट्रिक
एक रिपोर्ट के अनुसार कॉपीलेस पेस्ट ऑटोमेटिक पेस्टिंग का फीचर होगा। इसमें क्रोम अपने आप जरूरी जानकारियों को कॉपी कर लेगा और आवश्यकता अनुसार जगहों पर पेस्ट का विकल्प देगा। ब्राउजर आपको पेस्ट करने के लिए सुझाव देगा, जिसे आप इग्नोर भी कर सकते हैं।