अब Gmail में रिसीव कर सकेंगे 50MB तक की फाइल

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Mar 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
Gmail accepts attachments up to 50 MB
जीमेल - फोटो : SmartAppsDownloads

    जीमेल यूजर्स के लिए आज के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब आप 50 एमबी तक की फाइल को आप रिसीव कर सकेंगे। इससे पहले जीमेल में 25 एमबी तक की फाइल अटैच कर सकते थे और रिसीव कर पाते थे। हालांकि यहां गूगल ने साफ कर दिया है कि आप अभी भी 25 एमबी से ज्यादा की फाइल भेज नहीं पाएंगे।

    वहीं इससे पहले जीमेल में 25 एमीबी से ज्यादा बड़ी फाइलों को भेजने के लिए गूगल ड्राइव का इस्तेमाल करते थे। गूगल के इस कदम से जीमेल यूजर्स को काफी सहूलियत होगी, क्योंकि कई बार बड़ी फाइलों को सीधे अटैटचमेंट के तौर पर रिसीव करना होता है लेकिन हम नहीं कर पाते हैं।

    विज्ञापन

    कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जल्द ही यह फीचर यूजर के लिए उपलब्ध कराया जा सकेगा। कंपनी ने रिसीव करने वाली अटैचमेंट की साइज 25 एमबी से 50 एमबी तो कर दी है लेकिन अब देखना यह होगा कि सेंड करने की साइज कंपनी कब बढ़ाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें