यह कंपनी ला रहा है अनोखा स्मार्टफोन, घड़ी की तरह हाथ पर बांध सकेंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 01 Sep 2018 11:49 AM IST
ZTE nubia to launch a soon with calling features
Wearable Smartphone

    अगर आप भी किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जिसे हाथ पर बांधा जा सके तो चीन की एक कंपनी आपका यह सपना पूरा करने जा रही है। जी हां, चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE की सब-ब्रांड नूबिया एक स्मार्ट ब्रेसलेट लांच करने वाली है जिसमें बड़ी कर्व्ड डिस्प्ले होगी।

    इसमें स्मार्टफोन के सारे फीचर्स मिलेंगे। ऐसे में आप इसे कलाई का स्मार्टफोन कह सकते हैं। इस खास डिवाइस का नाम कंपनी ने नूबिया अल्फा (nubia-α) रखा है और इसका एक वीडियो भी कंपनी ने शेयर किया है।

    अगर आपको याद हो तो कुछ सालों पहले लेनोवो ने कलाई का फोन पेश किया था लेकिन वह बाजार में अभी तक नहीं आया। खबर है कि नूबिया जल्द ही इस खास फोन को बाजार में उतारने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक अगली तिमाही में नूबिया अल्फा बाजार में होगा।

    वीडियो में साफ-साफ दिखाया गया है कि एक लचीले ओएलईडी डिस्प्ले है जिसमें एंड्रॉयड फोन में होने वाले सभी एप्स हैं और कनेक्टिविटी का भी विकल्प दिया गया है। इसके जरिए फोन पर बात भी किया जा सकता है और इसमें कैमरा भी मिलेगा।

    और पढ़ें...