ZTE का नया स्मार्टफोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ मिलेगा 108 मेगापिक्सल कैमरा, जानिए और क्या है खास
Axon 40 Pro में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिलता है। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

विस्तार
चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ZTE ने Axon 40 Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इस फोन को पहले घरेलू मार्केट में ZTE Axon 40 Ultra के साथ लॉन्च किया गया था। Axon 40 Pro में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और 144Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। Axon 40 Pro में 5,000mAh की बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिलता है। चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन में आपको और क्या फीचर्स और स्पेसिफिकेशन मिलने वाले हैं।
Axon 40 Pro को दो कलर ऑप्शन क्रिस्टल ब्लू (Crystal Mist Blue) और ड्रीम ब्लैक में लॉन्च किया गया है। ZTE Axon 40 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 499 डॉलर (लगभग 39,700 रुपये) और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 599 डॉलर (लगभग 47,700 रुपये) है।
Axon 40 Pro में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 2400x1800 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MyOS 12 और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिलता है।