घरेलू कंपनी ZOOOK ने लॉन्च किया खास पार्टी स्पीकर, 70 वॉट का है आउटपुट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Dec 2022 02:21 PM IST
सार

ZOOOK Studio Switch स्पीकर का ऑडियो आउटपुट 70W का है। इसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है, हालांकि यह लॉन्चिंग कीमत है। जूक के इस स्पीकर की बिक्री फिलहाल ऑफलाइन स्टोर से हो रही है और जल्द ही इस ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ZOOOK Studio Switch soundbar speaker launched in India
ZOOOK Studio Switch - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी ZOOOK ने बाजार में अपना एक नय पार्टी स्पीकर पेश किया है जो कि ZOOOK Studio Switch है। ZOOOK Studio Switch एक कन्वर्टिबल 2 इन 1 मल्टीमीडिया स्पीकर (साउंडबार) है। ZOOOK Studio Switch का लुक शानदार है तो आप इसे अपने गेस्ट रूम या हॉल में सजा भी सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ZOOOK Studio Switch में ब्लूटूथ दिया गया है। इसके साथ एलईडी लाइटिंग भी दी गई है।

    ZOOOK Studio Switch स्पीकर का ऑडियो आउटपुट 70W का है। इसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है, हालांकि यह लॉन्चिंग कीमत है। जूक के इस स्पीकर की बिक्री फिलहाल ऑफलाइन स्टोर से हो रही है और जल्द ही इस ऑनलाइन स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्पीकर को न्यू ईयर पार्टी को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

    कंपनी के दावे के मुताबिक ZOOOK Studio Switch में पावरफुल वूफर दिया गया है जिसे लेकर हेवी बास का दावा है। इसे आप टीवी के अलावा मोबाइल और लैपटॉप के साथ भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें स्टीरियो सारउंड साउंड भी दिया गया है। इस 2.1 मल्टीमीडिया स्पीकर में कनेक्टिविटी के लिए USB, ब्लूटूथ और AUX का सपोर्ट है। साथ ही इसमें एफएम रेडियो इनबिल्ट है।

    ZOOOK Studio Switch में 3 इंच के चार स्पीकर हैं और प्रत्येक में 6.5 इंच का सबवूफर भी है। इसमें 53x11mm और 90x17mm साइज का मैग्नेट है। स्पीकर का फ्रीक्वेंसी रेंज 20hz से 20khz है। जूक के इस स्पीकर में 32 जीबी तक के यूसएबी का इस्तेमाल किया जा सकता है।

    और पढ़ें...