Zoook Jazz Duo Review : ब्लूटूथ स्पीकर के साथ कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला एक बजट हेडफोन

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 27 Sep 2019 07:30 PM IST
Zoook Jazz Duo Review
Zoook Bluetooth Headphone - फोटो : amar ujala

    हाल ही में चीन की टेक कंपनी Zoook ने भारतीय बाजार में लेटेस्ट तकनीक से लैस ब्लू जेडबी-जाज़ डुओ (Zoook Jazz Duo) हेडफोन को लॉन्च किया था। जूक ने इस हेडफोन को कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया है, जिससे यूजर्स इसको आसानी से कैरी कर सकेंगे। इस हेडफोन में स्पीकर्स, कॉलिंग और एफएम जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं, जूक हेडफोन का वजन कम है। इस वजह से जूक हेडफोन लगाने का अहसास नहीं होता है। वहीं, कंपनी ने इस हेडफोन को बजट सेगमेंट में उतारा है। इसके साथ ही ब्लूटूथ वर्जन 4.2 का सपोर्ट दिया है। तो चलिए रिव्यू में जानते हैं जूक जाज़ डुओ एजबी हेडफोन के के फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस के बारे में...

    Zoook JAZZ DUO की कीमत 

    Zoook Bluetooth Headphone
    Zoook Bluetooth Headphone - फोटो : amar ujala

    जूक ने इस हेडफोन की कीमत 2,229 रुपये रखी है, हालांकि फिलहाल अमेजन पर यह 1,199 रुपये है। आप इस हेडफोन को ऑनलाइन स्टोर अमेजन और फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। वहीं, ई-कॉमर्स साइट्स फेस्टिवल सेल शुरू करने वाली हैं, जिनमें आपको इस हेडफोन पर आकर्षक डील्स और ऑफर्स मिल सकते हैं।

    Zoook JAZZ DUO स्पेसिफिकेशन और डिजाइन 

    zook Bluetooth Headphone
    zook Bluetooth Headphone - फोटो : amar ujala

    इस हेडफोन में कंपनी ब्लूटूथ वर्जन 4.2 दिया है और इसका वजन 135 ग्राम है। आपको जूक जाज़ डुओ में 300 एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसे लेकर कंपनी ने 15 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा किया है। जूक ने इस हेडफोन में मेमोरी कार्ड स्लॉट और एफएम दिया है। इसके साथ ही 3.5 एमएम जैक है, जिसमें आप ऑक्स कनेक्ट कर पाएंगे।

    जूक ने इस हेडफोन के बॉक्स में चार्जिंग केबल, यूजर मैनुअल और ऑक्स केबल दी है। इसके साथ ही यूजर्स को पॉवर, वॉल्यूम अप+रिवर्स, वॉल्यूम डाउन+फॉरवर्ड रोलर और कॉलिंग बटन मिलेगा। इसके अलावा स्पीकर्स का भी बटन दिया गया है।

    कंपनी ने इस हेडफोन को कॉम्पैक्ट डिजाइन दिया है। लेकिन इसके ईयरफोन कप को ज्यादा देर लगाने से कानों पर थोड़ा दबाव पड़ता है। इस हेडफोन की बिल्ड क्वालिटी शानदार है। इन हेडफोन्स को आसानी से फोल्ड कर बैग में रख सकते हैं। वहीं, इस हेडफोन की बॉडी पर सॉफ्ट फोम का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा आप स्पीकर्स के माध्यम से दूसरों के साथ अपनी पसंद के गाने सुन सकते हैं।

    Zoook Jazz Duo की ऑडियो क्वालिटी 

    Zoook Bluetooth Headphone
    Zoook Bluetooth Headphone - फोटो : amar ujala

    जूक ने इस हेडफोन में माइक्रोफोन, ऑक्स केबल, मेमोरी कार्ड स्लॉट और एफएम रेडियो दिया है। कंपनी ने इस हेडफोन में 3 वॉट स्पीकर्स दिए हैं, जिससे किसी भी सॉन्ग को आउटर में बजाया जा सकता है। स्पीकर का परफॉर्मेंस ठीक-ठाक है और एक कमरे के लिए इसकी आवाज परफेक्ट है। वहीं, आपको इस हेडफोन में डीप रिच बास और एचडी साउंड सपोर्ट मिलेगा। आप इन हेडफोन के जरिए बेहतर साउंड के साथ गाने सुन पाएंगे।

    इस हेडफोन की सबसे खास बात है कि कंपनी ने इसमें वॉल्यूम अप+रिवर्स के लिए बटन की बजाय रोलर दिया है। इस रोलर से आप स्लाइड कर गाना बदल सकते है। इसके अलावा आप इस रोलर को प्रेस करके सॉन्ग पॉज और प्ले कर सकेंगे। आपको इस हेडफोन में नॉइस कैंसिलेशन मिलेगा, जिससे आपको बाहरी आवाज सुनाई नहीं देगी।

    Zoook JAZZ DUO की बैटरी

    Zoook Bluetooth Headphone
    Zoook Bluetooth Headphone - फोटो : amar ujala

    इस हेडफोन की बैटरी को पुरा चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो आप इस हेडफोन के जरिए लगातार 7 घंटे तक गाना सुन पाएंगे। साथ ही यदि आप लगातार इस्तेमाल नहीं करते हैं तो हेडफोन 8-9 घंटे का बैटरी बैकअप देता है। वहीं, एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स दोनों ही इस हेडफोन से अपने मोबाइल को कनेक्ट कर सकेंगे। जहां तक कनेक्टिटिविटी भी ठीक-ठाक है, कॉलिंग भी शानदार तो नहीं लेकिन ठीक-ठाक है। तो कुल मिलाकर कहें तो इस हेडफोन के साथ जूक ने ब्लूटूथ स्पीकर देकर एक नया प्रयोग किया है।

    और पढ़ें...