7 हजार रुपये से कम में 3 जीबी रैम के साथ खरीदें यह स्मार्टफोन

जोलो ने हाल में लॉन्च किए अपने स्मार्टफोन ईरा 2 एक्स की कीमत कम कर दी है। नई कीमत के साथ यह फोन फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है। जोलो के इस स्मार्टफोन के 2जीबी वेरिएंट की नई कीमत 6,222 रुपये और 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट की मौजूदा कीमत 6,777 रुपये हैं।
जोलो ईरा 2एक्स स्मार्टफोन ईरा 2 का अपग्रेडेड वर्जन है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को जनवरी में लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के वक्त इस स्मार्टफोन के 2जीबी रैमट वाले वेरटिएंट की कीमत 6,666 रुपये और 3जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये थी। लॉन्चिंग के तीन महिने बाद कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है।
स्पेसिफिकेशन-
जोलो के इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट में 1.25 गीगाहर्ट्स का क्वाड कोर प्रोसेसर लगा हुआ है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगा हू्आ है। स्मार्टफोन में लगा फ्रिंगरप्रिंट सेंसर कई काम में आता है। इसका प्रयोग फोन को अनलॉक करने के अलावा ऐप लॉक करने और सेल्फी लेने में भी किया जा सकता है। इसके साथ ही सेंसर का इस्तेमाल कॉल रिसीव करने में भी किया जा सकता है।
जोलो ने ईरा 2 एक्स में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले मौजूद है। स्टोरेज की बात करें फोन 2जीबी और 3जीबी रैम के वेरिएंट में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। फोन की मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड लगाकर बढ़ाया जा सकता है। ईरा 2 एक्स में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगा है। फोन में 2500 एमएएच की बैटरी लगी है।