शाओमी बंद करने जा रही है यह शानदार स्मार्टफोन, अभी यहां से खरीद सकेंगे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 07 Dec 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi To discontinued redmi note 5  in India
Xiaomi Redmi Note 5

    शाओमी अपने एक स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 बंद करने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी नोट 5 को शाओमी ने भारत में बंद कर दिया है, हालांकि रेडमी नोट 5 अभी भी फ्लिपकार्ट और कई रिटेल स्टोर पर मिल रहा है। वैसे गौर करने वाली बात यह है कि शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर यह फोन अब उपलब्ध नहीं है। 91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक रेडमी नोट 5 दिल्ली, जयपुर और गाजियाबाद जैसे कई शहरों में भी अब नहीं मिल रहा है, हालांकि रेडमी नोट 5 प्रो की बिक्री जारी रहेगी। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रेडमी नोट 5 अभी भारत में बंद नहीं हुआ है। हालांकि शाओमी ने अभी तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है।

    रेडमी नोट 5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 5 में डुअल सिम सपोर्ट, 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन है। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टकोर 625 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 3GB/4GB रैम, 32GB/64GB स्टोरेज और फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट और 3.0 ब्यूटिफिकेशन है। रेडमी नोट 5 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 9,999 और 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये होगी। फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा जो कि फोन के बॉक्स में ही होगा। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि अभी हाल ही में शाओमी ने भारत में रेडमी नोट 6 प्रो को लांच किया है जो रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 6 प्रो में कूलिंग के लिए पी2आई वाटर रिपेलेंट नैनो-टेक्नोलॉजी दी गई है। साथ ही इस फोन में आउट ऑफ बॉक्स MIUI 10 मिलेगा। रेडमी नोट 6 प्रो में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.26 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें