शाओमी Redmi Note 9 आज लेगा भारतीय बाजार में एंट्री, जानें संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 20 Jul 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
xiaomi Redmi Note 9 smartphone set to launch in india know expected price and specs
redmi note 9 - फोटो : technblogs-twitter

    शाओमी (Xiaomi) ने अपने शानदार स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) को दो महीने पहले अमेरिका में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन को आज (20 जुलाई 2020) भारत में पेश करने वाली है। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और दमदार बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा रेडमी नोट 9 के रियर में चार कैमरे दिए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की संभावित कीमत के बारे में...

    रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 12 से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    सामने आई लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग कार्यक्रम के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का पंचहोल डिस्प्ले है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं, दूसरी तरफ फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,020 एमएएच की बैटरी मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, इस स्मार्टफोन को फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट और मिड नाइट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें