Redmi Note 9 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिला चार कैमरे का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 20 Jul 2020 05:06 PM IST
सार

रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्चयूजर्स को मिला 4 कैमरे का सपोर्टशुरुआती कीमत 11,999 रुपये

विज्ञापन
xiaomi redmi note 9 smartphone launch in india know price and specifications
Redmi Note 9 - फोटो : redmi india

    विस्तार

    शाओमी (Xiaomi) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपना शानदार स्मार्टफोन रेडमी नोट 9 (Redmi Note 9) भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले के साथ चार कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को लेटेस्ट एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पहले से मौजूद वीवो एस1 प्रो, ओप्पो ए9 2020 और सैमसंग गैलेक्सी ए21एस जैसे डिवाइस को कड़ी टक्कर देगा।

    शाओमी का लेटेस्ट रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम +128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 11,999, 13,499 और 14,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की सेल 24 जुलाई 2020 से कंपनी की आधिकारिक साइट और अमेजन इंडिया पर शुरू होगी। वहीं, इस स्मार्टफोन को Aqua Green, Arctic White और Pebble Grey कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें