Redmi Note 5 के साथ यह फोन भी कल भारत में होगा लॉन्च, iPhone X जैसा मिल सकता है कैमरा

Xiaomi बुधवार को भारतीय मोबाइल बाजार में नए धमाके को तैयार है। शाओमी बुधवार को भारत में 2018 का अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी। वैसे तो कंपनी ने इस फोन के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक रिपोर्ट्स की मानें तो शाओमी रेडमी नोट 5 के साथ रेडमी नोट 5 प्रो भी लॉन्च करेगी जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर होगा और अगर ऐसा हुआ तो रेडमी नोट 5 प्रो स्नैपड्रैगन 636 प्रोससेर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में क्वॉलकॉम ने चिपसेट स्नैपड्रैगन 636 लॉन्च किया था जिसे लेकर दावा है कि यह प्रोसेसर 630 से 40 प्रतिशत तेज है।
Redmi Note 5 प्रो की स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट के मुताबिक नोट 5 प्रो में यूनिमेटल बॉडी मिलेगी और रियर कैमरे की डिजाइन iPhone X जैसी होगी। वहीं रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप (12MP+5MP) होगा, वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 3GB, 4GB, 6GB रैम, 32 जीबी और 64 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है। वहीं नोट 5 प्रो में सिम स्लॉट के अलावा मेमोरी कार्ड के लिए भी एक स्लॉट होगा। फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले मिलेगी और ओएस एंड्रॉयड ओरियो 8.0 होगा। बताया जा रहा है कि इसमें 4000mAh की बैटरी होगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।