शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की फ्लैश सेल आज, 6GB रैम वाला मॉडल भी मिलेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 08 Aug 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 5 Pro Sale Today From Flipkart, Mi.Com
Redmi Note 5 Pro

    शाओमी के शानदार कैमरे वाले स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो को खरीदने का आज यानि 08 अगस्त 2018 को एक बार फिर से मौका है। रेडमी नोट 5 प्रो की सेल आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से होगी। खासियत की बात करें तो नोट 5 प्रो में आईफोन X जैसा डुअल कैमरा सेटअप है। साथ ही इसमें एलईडी लाइट के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रेडमी नोट 5 प्रो में स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है।

    रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि शाओमी का एमआई ए2 आज भारत में लॉन्च हो रहा है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए एमआई ए1 का अपग्रेडेड वर्जन है। एमआई ए2 की लॉन्चिंग आज शाम को 4 बजे से गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट में होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें