रेड कलर वेरियंट में भारत में लांच हुआ शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो, बिक्री शुरू

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 04 Sep 2018 10:45 AM IST
Xiaomi Redmi Note 5 Pro Red Colour Variant Launched in India
Redmi Note 5 Pro

    शाओमी ने रेडमी नोट 5 प्रो का रेड कलर वेरियंट भारत में लांच कर दिया है। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा है कि जल्द ही रेडमी नोट 5 प्रो का रेड कलर वेरियंट आज यानि 4 सितंबर को एमआई डॉट कॉम पर मिलेगा।

    वहीं फ्लिपकार्ट पर जल्द ही इसे बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जएगा। बता दें कि इससे पहले यह फोन ब्लैक, गोल्ड और रोज कलर वेरियंट में बाजार में मौजूद है। रेडमी नोट 5 प्रो के रेड वेरियंट के फ्रंट पर ब्लैक फिनिश और बाकी अन्य हिस्से पर रेड कलर है।

    रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।

    इस फोन में 5.99 इंच की डिस्प्ले होगी। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें