शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो चाहने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर

अगर आप भी फ्लैश सेल में अभी तक शाओमी का सबसे चर्चित स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो नहीं खरीद पाएं हैं और खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। अब आप शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो को ओपन सेल में खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 5 प्रो को अभी किसी भी वक्त फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है।
रेडमी नोट 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। फोन के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ब्यूटी 4.0 फीचर मिलेगा जिसकी मदद से आप आसानी से फोटो की शानदार एडिटिंग कर सकेंगे।
इस फोन में 5.99 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में 4000 एमएएच की बैटरी, एंड्रॉयड नूगट 7.0, फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर होगा। Redmi Note 5 Pro के 4GB/64GB वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 6GB/64GB वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 5 प्रो के साथ भी जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।