Xiaomi रेडमी नोट 5 की लॉन्चिंग से पहले सामने आए फीचर्स, नोट 4 से इस तरह होगा अलग

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Mon, 23 Oct 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Note 5 Features and Display Leaked on TENAA
Xiaomi Redmi Note 5 - फोटो : TENAA

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के रेडमी नोट 4 की लॉन्चिंग के बाद से ही इसके अगले वर्जन रेडमी नोट 5 के बारे में लीक्स आनी शुरू हो गई थी। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में कंपनी रेडमी नोट 5 को लॉन्च कर सकती है।

    पढ़ें: गूगल पिक्सल 2, iPhone 8 और गैलेक्सी नोट 8: कौन सा फोन किस मामले में है नंबर 1

    अब जानकारी मिली है कि बेहद पतले किनारो वाले शाओमी के इस फोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA ने पास कर दिया है। हालांकि वेबसाइट पर इस फोन का नाम नहीं बताया गया, लेकिन ऐसी अटकले हैं कि यह रेडमी नोट 4 के अगला वर्जन हो सकता है।

    विज्ञापन

    ऐसे होंगे फीचर्स

    Xiaomi Redmi Note 5A
    Xiaomi Redmi Note 5A

    फोन के फीचर्स के अलावा इसकी कुछ तस्वीर भी जारी की गई हैं। फोन को व्हाइट व गोल्ड शेड में देखा जा सकता है। फ्रंट से यह दिखने में रेडमी नोट 4 से बिलकुल अलग है। फोन में पतले किनारों के साथ 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले दी गई है। फोन में पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज, 4GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज और 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाले तीन वैरिएंट में आएगा। फोन में 4000mAh की बैटरी दी होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें