आज से ओपन सेल में मिलेगा शाओमी रेडमी नोट 4, यहां से खरीदें

शाओमी रेडमी नोट 4 को आज से ओपन सेल में खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। अगर आप भी अभी तक फ्लैश सेल में रेडमी नोट 4 को नहीं खरीद पाए हैं तो यह आपके लिए बड़ी खबर है, क्योंकि आप आपको ऑनलाइन फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना होगा।
ये भी पढेंः वोडाफोन लाया नया प्लान, 348 रुपये में सबकुछ अनलिमिटेड
बता दें कि कंपनी के दावे के मुताबिक शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। पिछले 6 महीने में इस फोन के 50 लाख यूनिट्स बिके हैं।
शाओमी रेडमी नोट 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रो+नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाइट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और 4100mAh की बैटरी है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।