शाओमी ने लॉन्च किया रेडमी नोट 4 का लेक ब्लू एडिशन, पहली सेल आज

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Sep 2017 11:26 AM IST
xiaomi redmi note 4 lake blue limited edition goes to sale today
Xiaomi Redmi Note 4 Lake Blue

    शाओमी ने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले अपने बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 का लेक ब्लू एडिशन लॉन्च किया है। कंपनी ने लेक ब्लू एडिशन को भारत में सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में हिस्सेदारी के लिए अपने 'झील बचाओ अभियान' के तहत लॉन्च किया है। इस अभियान के तहत बिकने वाले हर एक फोन का एक हिस्सा स्वच्छ भारत अभियान में दिया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः कूलपैड कूल प्ले 6 की सेल आज, इसमें है 6GB रैम

    फ्लिपकार्ट से होगी शाओमी रेडमी नोट 4 लेक ब्लू एडिशन की बिक्री

    Xiaomi Redmi Note 4 Lake Blue
    Xiaomi Redmi Note 4 Lake Blue

    अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो इसकी बिक्री आज से दोपहर 12 बजे से एमआई डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और एमआई होम से खरीदा जा सकेगा। इससे पहले यह फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलता है। इस एडिशन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट ही मिलेगा जिसकी कीमत 12,999 रुपये है।

    शाओमी रेडमी की स्पेसिफिकेशन

    Redmi Note 4
    Redmi Note 4

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रो+नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाइट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और 4100mAh की बैटरी है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।