आज फ्लिपकार्ट और MI.Com से होगी शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Aug 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi note 4 goes to sale today via mi.com and flipkart
Redmi Note 4

    अगर आप भी शाओमी का सस्ता और अच्छा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आज आपके पास रेडमी नोट 4 खरीदने का शानदार मौका है। शाओमी रेडमी नोट 4 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे से शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट एमआई.कॉम और फ्लिपकार्ट से होगी।

    ये भी पढ़ेंः एयरटेल का नया धमाका, 399 रुपये में 84 दिनों तक जियो जी भर के

    बता दें कि कंपनी के दावे के मुताबिक शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन है। पिछले 6 महीने में इस फोन के 50 लाख यूनिट्स बिके हैं।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी नोट 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    redmi note 4
    redmi note 4

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रो+नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाइट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और 4100mAh की बैटरी है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी नोट 4 के साथ मिलने वाले ऑफर

    Redmi note 4
    Redmi note 4

    इस फोन के साथ फ्लिपकार्ट और शाओमी कई सारे ऑफर्स भी दे रहे हैं। एक्सिस बैंक बज्ज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर फ्लिपकार्ट पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं Mi.com 12 महीने का हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है। साथ ही एमआई.कॉम पर सिटी बैंक क्रेडिट कार्ट से पेमेंट करने पर 500 रुपये का कैशबैक और MobiKwik से पेमेंट करने पर 10 फीसदी का कैशबैक मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें