Redmi 9 Prime स्मार्टफोन चार कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 10 हजार से कम
रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्चमिली 5,020 एमएएच की बैटरीशुरुआती कीमत है 9,999 रुपये

विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार रेडमी 9 प्राइम (Redmi 9 Prime) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को चार कैमरे मिले हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले रेडमी नोट 9 को भारतीय बाजार में उतारा था।
शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी 9 प्राइम के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को स्पेस ब्लू, मिंट ग्रीन, सनराइस फ्लेयर और मैट ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री 6 अगस्त से शुरू होगी।
शाओमी के रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी80 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।