आज सिर्फ 3,999 रुपये में मिलेगा शाओमी का यह 4G स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Feb 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi RedMi 5A sale today in India via flipkart and mi.com
Redmi 5A

    शाओमी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 5ए खरीदने का आज फिर से मौका है। इस फोन की फ्लैश सेल शुक्रवार 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से एमआई डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट से होगी। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके साथ डुअल सिम स्लॉट और मेमोरी कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है। पहले शाओमी के फोन में केवल दो ही स्लॉट आते थे यानी एक बार में आप सिर्फ 2 सिम कार्ड या फिर 1 सिम और एक मेमोरी कार्ड यूज कर सकते थे। साथ ही इस फोन के साथ बड़ा ऑफर जियो की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। यानी कैशबैक के बाद यह फोन सिर्फ 3,999 रुपये का पड़ेगा।

    शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi 5A
    Redmi 5A

    शाओमी रेडमी 5ए में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 8 दिन के बैकअप का दावा किया है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये और 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन के साथ जियो की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके लिए लगातार 13 बार 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। वहीं कैशबैक 100 रुपये के 10 रिचार्ज वाउचर के रूप में मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें