शाओमी रेडमी 5ए की सेल आज, यह है कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 02 Aug 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 5a sale today in India from flipkart and mi.com
Xiaomi Redmi 5a

    शाओमी का भारत में सबसे ज्यादा मांग वाला और सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 5ए आज एक बार फिर से सेल के लिए है। फोन की फ्लैश सेल फ्लिपकार्ट और एमआई डॉट कॉम से दोपहर 12 बजे से होगी। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    शाओमी रेडमी 5ए में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।

    विज्ञापन

    फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 8 दिन के बैकअप का दावा किया है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये और 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत अब 5,999 रुपये हो गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें