Xiaomi के सबसे सस्ते फोन RedMi 5A खरीदने का आज है मौका, मिल रहा है 1,000 रु. कैशबैक

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 04 Jan 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 5A Goes to sale via flipkart and mi.com
Xiaomi Redmi 5A

    Xiaomi का सस्ता से भी सस्ता स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 5A आज फिर से सेल के लिए है। फोन की बिक्री आज यानी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से Flipkart और mi.com से होगी। बता दें कि इससे पहले चीन में इस फोन की बिक्री पहले से ही हो रही है। इस फोन के खासियत की बात करें तो कंपनी ने 8 दिन की बैटरी बैकअप का दावा किया है।

    शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi 5A
    Xiaomi Redmi 5A

    इस फोन में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 87 दिन के बैकअप का दावा किया है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Airtel के बाद यह कंपनी 93 रु. में दे रही अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा

    फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन की कीमत 4,999 रुपये है। फोन के साथ जियो की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके लिए लगातार 13 बार 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। वहीं कैशबैक 100 रुपये के 10 रिचार्ज वाउचर के रूप में मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें