Xiaomi के सबसे सस्ते स्मार्टफोन खरीदने का आज है मौका

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 15 Feb 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 5a goes to flash sale in India via flipkart and mi.com
Redmi 5A

    भारत में नंबर स्मार्टफोन कंपनी शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन रेडमी 5ए की आज एक बार फिर से फ्लैश सेल है। इस फोन की बिक्री गुरुवार को दोपहर 12 बजे से एमआई डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट से होगी। 4जी सपोर्ट के साथ रेडमी 5ए कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। बता दें कि शाओमी ने भारत में बुधवार को रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो के साथ एमआई टीवी भी लॉन्च किए हैं।

    शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Redmi 5A
    Redmi 5A

    शाओमी रेडमी 5ए में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 8 दिन के बैकअप का दावा किया है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये और 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 4,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन के साथ जियो की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इसके लिए लगातार 13 बार 199 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। वहीं कैशबैक 100 रुपये के 10 रिचार्ज वाउचर के रूप में मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें