शाओमी के सबसे सस्ते स्मार्टफोन की सेल आज, 6,999 रुपये में मिलेगी 3GB रैम

शाओमी का भारत में बिकने वाला अबतक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन रेडमी 5ए आज यानि 30 जुलाई को एक बार फिर से फ्लैश सेल में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे होगी। फोन के साथ नो कॉस्ट ईएमआई मिल रही है। हर महीने 233 रुपये देकर रेडमी 5ए को खरीदा जा सकता है। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी 5ए में 5 इंच की HD डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 2GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं इस फोन में भी रेडमी 4ए की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है।
फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4G VoLTE, 3G, GPRS/ EDGE, Bluetooth, Wi-Fi और Micro-USB दिया गया है। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट है। फोन के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।
फोन में 3000mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 8 दिन के स्टैंडबाय का दावा किया है। इस फोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये और 2 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत अब 5,999 रुपये हो गई है।