शाओमी रेडमी 4, रेडमी 4ए और रेडमी नोट 4 खरीदने का आज है मौका

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jul 2017 09:34 AM IST
Xiaomi Redmi 4, redmi 4a and redmi note 4 to Go on Sale today
Xiaomi Mobile

    शाओमी के तीन स्मार्टफोन आज सेल के लिए हैं। आज एमआई.कॉम पर रेडमी 4, रेडमी नोट 4, रेडमी 4ए जहां प्री-ऑर्डर के लिए दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होंगे। वहीं रेडमी नोट 4 को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। गौरतलब है कि कंपनी के दावे के मुताबिक 30 दिन में शाओमी रेडमी 4 के 10 लाख यूनिट्स बिके हैं, जबकि शाओमी रेडमी नोट 4 के इतने ही यूनिट्स 45 दिन में बिके थे।

    Redmi 4
    Redmi 4

    रेडमी 4 की सबसे बड़ी खासियत की बात करें तो इसमें 6,999 रुपये की बजट में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा जो कि इससे पहले लॉन्च हुए रेडमी 4ए में नहीं था। रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है। रेडमी 4 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। फोन की कीमत क्रमशः 6,999 रुपये, 8,999 रुपये, 10,999 रुपये है। बता दें कि आज की सेल में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की सेल नहीं होगी।

    रेडमी नोट 4
    रेडमी नोट 4 - फोटो : bgr

    इस रेडमी नोट 4 में आपको 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1, 4 जी एलटीई सपोर्ट मिलता है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

    शाओमी रेडमी 4ए
    शाओमी रेडमी 4ए

    रेडमी 4ए इसमें पॉलीकार्बोनेट बॉडी, हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 720x1280 पिक्सल का 5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले, 1.4GHz का क्वॉडकोर स्नैपड्रैगन प्रोससेर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू, 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 4ए में 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला रियर और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 4G, वाई-फाई 802.11 b/g/n, जीपीएसGPS/A-GPS, ब्लूटूथ v4.1 और बैटरी 3120mAh की है। फोन की कीमत 5,999 रुपये है।

    और पढ़ें...