शाओमी रेडमी 4 खरीदने का आज है मौका लेकिन नहीं मिलेगा COD

शाओमी का सस्ता और 1 महीने में 10 यूनिट्स बिकने वाले स्मार्टफोन रेडमी 4 की सेल आजअमेजॉन इंडिया से 3 बजे शाम को होगी, हालांकि यह सेल उन लोगों के लिए नहीं है जिन्हें कैश ऑन डिलीवरी की सुविधा चाहिए। कंपनी इस सेल में कैश ऑन डिलीवरी नहीं है। बता दें किआमतौर पर फोन अमेजॉन पर रेडमी 4 की बिक्री मंगलवार और गुरुवार को 12 बजे से होती है।
शाओमी रेडमी 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज 6,999 रुपये, 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।