इस गुरुवार बिना COD अमेजॉन पर 3 बजे से होगी शाओमी रेडमी 4 की सेल

शाओमी का सस्ता और 1 महीने में 10 यूनिट्स बिकने वाले स्मार्टफोन की सेल इस गुरुवार भी अमेजॉन इंडिया से होगी। इस बार फोन की बिक्री 3 बजे शाम को होगी, आमतौर पर फोन अमेजॉन पर रेडमी 4 की बिक्री मंगलवार और गुरुवार को 12 बजे से होती है। हालांकि इस सेल में आपको कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प नहीं मिलेगा।।
शाओमी रेडमी 4 की स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज 6,999 रुपये, 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।
शाओमी रेडमी 4 के साथ मिलने वाले ऑफर्स

रेडमी 4 के साथ अमेजॉन पर कई सारे ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फोन के साथ जियो प्राइम यूजर्स को 30 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है। साथ ही हंगामा म्यूजिक का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन, और हंगामा प्ले का 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है