अब Big Bazaar से खरीदें शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 4, इस दिन से मिलेगा फोन

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Oct 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 4 and Redmi Note 4 to be available at Big Bazaar
Redmi note 4

    शाओमी का भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 अब बिग बाजार में भी मिलेगा। नोट 4 के साथ रेडमी 4 को भी बिग बाजार से खरीदा जा सकेगा।

    बिग बाजार में फोन की सेल कब से शुरू होगी इसकी जानकारी तो बिग बाजार ने नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि 14-18 अक्टूबर के बीच चलने वाली धनतेरस सेल में दोनों फोन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बिकेंगे। हालांकि इसके अलावा दोनों फोन को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, एमआई स्टोर आदि से भी खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi Note 4 Lake Blue
    Xiaomi Redmi Note 4 Lake Blue

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल माइक्रो+नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की डिस्प्ले, साथ में 2.5डी कर्व्ड ग्लास, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, डुअल टोन एलईडी फ्लैश लाइट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई और 4100mAh की बैटरी है। फोन 2GB/3GB/4GB रैम और 16GB/32GB/64GB स्टोरेज के वेरियंट में है। फोन की कीमत क्रमशः 9,999 रुपये, 10,999 रुपये और 12,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शाओमी रेडमी 4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Redmi 4A
    Xiaomi Redmi 4A

    इस फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट, 5 इंच की एचडी डिस्प्ले, डुअल हाइब्रिड सिम सेटअप, 13 मेगापिक्सल का रियर, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

    रेडमी 4, 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज/ 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज/ 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है। इस फोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये, 3जीबी रैम/32 जीबी स्टोरज की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें