शाओमी एमआई मिक्स 3 की लांचिंग तारीख का हुआ ऐलान, मिल सकता है 5G का सपोर्ट

Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एमआई मिक्स 3 (Mi Mix 3) की लांचिंग की पूरी तैयारी कर ली है। शाओमी एमआई मिक्स 3 25 अक्टूबर को चीन में लांच होगा। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद दी है। एमआई मिक्स 3 की लांचिंग चीन के नानजिंग स्पोर्ट्स सेंटर में होगी।
लांचिंग टीजर को देखकर उम्मीद की जा रही है कि शाओमी एमआई मिक्स 3, 5जी सपोर्ट के साथ लांच होगा। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि एमआई मिक्स 3 को ओप्पो फाइंड एक्स की तरह स्लाइडर कैमरे के साथ लांच किया जाएगा। एक ही स्लाइडर में रियर और फ्रंट दोनों कैमरे होंगे।
ये भी पढ़ेंः Honor 8X भारत में हुआ लांच, 6GB रैम के साथ मिलेगी 128 जीबी की स्टोरेज
Xiaomi Mi Mix 3 के फीचर्स की बात करें तो अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 6GB रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 8 जीबी रैम व 128/256 जीबी स्टोरेज वेरियंट में भी लांच हो सकता है। 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 47,500 रुपये हो सकती है।
इसके अलावा एमआई मिक्स 3 में सैमसंग की क्वॉड एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।