शाओमी Mi Max 2 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 5300mAh की बैटरी, जानें कीमत

amarujala.com Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Jul 2017 08:01 PM IST
Xiaomi Mi Max 2 launched in India with 5300mAh battery, know price
Xiaomi Mi Max 2

    शाओमी एमआई मैक्स 2 भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 5300mAh की बैटरी है। बैटरी को लेकर कंपनी का दावा है कि सिर्फ 1 घंटे की चार्जिंग में पूरे दिन भर का बैकअप मिलेगा, साथ ही कंपनी का दावा 57 घंटे के टॉकटाइम का है। इस फोन की एक और खासियत इसकी 6.44 इंच की डिस्प्ले है। एमआई मैक्स 2 पिछले साल लॉन्च हुए एमआई मैक्स का ही अपग्रेडेड वर्जन है।

    शाओमी एमआई मैक्स 2 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Xiaomi Mi Max 2
    Xiaomi Mi Max 2

    शाओमी एमआई मैक्स 2 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 दिया है। फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, 2GHz का स्नैपड्रैगन ऑक्टाकोर 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है।

    कैमरे की बात करें तो 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX386 सेंसर वाला PDAF कैमरा है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट भी है। वहीं फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11ac, GPS/ A-GPS, ब्लूटूथ v4.2, 3.5mm ऑडियो जैक और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

    इसकी कीमत 16,999 रुपये है। फोन की बिक्री 20-21 जुलाई को एमआई.कॉम और एमआई होम से होगी, वहीं 27 जुलाई से फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और अमेजॉन से होगी। फोन के साथ जियो की तरफ से 100 जीबी 4जी डाटा 309 रुपये या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर मिलेगा।

    और पढ़ें...